फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Married accuses brother-in-law and Nandoi of raping and abortion

विवाहिता ने देवर व ननदोई पर लगाया दुष्कर्म करने व गर्भपात कराने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Married accuses brother-in-law and Nandoi of raping and abortion
छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने देवर और ननदोई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दुष्कर्म से महिला गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसका गर्भपात करवा दिया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने मामले में महिला के देवर व ननदोई पर दुष्कर्म करने व पति, ससुर व ननद पर अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंबाला के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नौ अक्तूबर 2021 को छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है। आरोप है कि जब उसने यह बात अपने सास व ननद को बताई तो उन्होंने उसके देवर के साथ संबंध बनाने की बात कही। लेकिन उसने उनका विरोध किया। महिला का आरोप है कि एक दिन वह अपने कमरे में अकेली थी। तभी उसका देवर उसके कमरे में घुस गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

विरोध जताने पर आरोपी ने उसे जाने से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी देवर ने उसके साथ कई बार संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान उसके ननदोई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। महिला ने बताया कि उसका देवर एमएम अस्पताल मुलाना में काम करता है। एक जनवरी 2022 को आरोपी उसे योजनाबद्ध तरीके से अस्पताल ले गए। जहां उसका गर्भपात करवा दिया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपियों से परेशान होकर वह अपने मायके आ गई। तब से वह अपने मायके रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed