फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   marriage of two girls, Yamunanagar

दो कन्याओं का करवाया विवाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
marriage of two girls, Yamunanagar
गोशाला समिति के समारोह में कन्या की शादी करवाते सदस्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। हर साल की तरह इस बार भी श्रीआदि बद्री गौशाला समिति की ओर से जरूरतमंद कन्याओं की शादी करवाई जा रही है। समिति का यह 22वां विवाह महोत्सव श्री आदि बद्री ऋषिकुलम विद्यापीठ में हुआ। महंत ब्रहमचारी विनय स्वरूप ने बताया कि चार दिन चलने वाले विवाह महोत्सव में दस कन्याओं का विवाह करवाया जाएगा।
पहले दिन अंबाला के गांव बिहटा निवासी जसविंद्र सिंह का विवाह यमुनानगर के ईस्माइलपुर निवासी अंजली के साथ हुआ। वहीं जिला अंबाला के गांव करालमाजरा निवासी सुनील कुमार का विवाह अंबाला के नग्ला निवासी कविता के साथ करवाया गया। गोशाला की ओर से अब तक 98 जरूरतमंद कन्याओं को परिणय सूत्र में बंधवाया गया है।
विज्ञापन

महंत विनय स्वरूप ने बताया कि समाज के जरूरतमंदों की सेवा करना ही परोपकार है। समाज में हमें आपसी भाईचारे व प्रेम भावना को बढ़ावा देना चाहिए। मानव की पहचान नाम से न होकर उसके कर्मों से होती है। मानव भलाई के लिए किए गए कार्य को कई दशकों तक याद किया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा माह वर्ष सर्वश्रेष्ठ माह भी कहा गया है। इस माह में प्रभु की सच्चे मन से भक्ति करने से जाने अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। इस दौरान सुल्तान सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed