फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Market not filled with sacks of wheat if not lifted, Yamunanagar

उठान नहीं होने पर गेहूं की बोरियों से अटी मंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Market not filled with sacks of wheat if not lifted, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। अनाज मंडी में बारदाना न होने की वजह से हजारों क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा है। तीन दिन से डीएफएससी मंडी में बारदाना भिजवाने की बात कह रहे हैं। अब उन्होंने कहा कि बुधवार को बारदाना आ जाएगा।
वहीं अनाज मंडी में बढ़ती भीड़ और ट्रकों में लादा गया अनाज उतारने की भी जगह नहीं है। जिसकी वजह से प्रतापनगर से लेकर नेशनल हाइवे पर किशनपुरा तक अनाज से भरी गाड़ियों की लाइनें लगी हुई है। जिसकी वजह से ट्रक चालक समेत किसान परेशान हैं। सीजन शुरू होने से पहले ही संबंधित एजेंसियों की ओरसे बारदाना मुहैया कराने के लिए इंतजाम कर लिए जाते हैं। वहीं अब मंडी का सीजन खत्म होने वाला है। बावजूद इसके आज तक भी मंडी में पूर्ण रूप से बारदाना तक नहीं उपलब्ध हो पाया।
विज्ञापन

ऐसे में किसान आढ़ती समेत सभी लोग परेशान हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना होगा। आढ़तियों व किसानों का कहना है कि बारदाना की कमी से कुछ दिन पहले हुई बारिश में गेहूं भीगा था। यदि जल्द बारदाना का इंतजाम नहीं किया गया तो फिर बारिश होने पर किसानों का गेहूं भिगेगा। मार्केट कमेटी के सहायक सचिव अवतार सिंह का कहना है मंडी में डीएफएससी ने खरीद की है। बारदाना की कमी होने की वजह से अनाज का उठान नहीं हो पा रहा है। विभाग की तरफ से जल्दी ही बारदाना आने की बात कही गई है। डीएफएससी सुनील कुमार का कहना है कि बुधवार को बारदाना आ जाएगा और गाड़ियों को भी खाली करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed