फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Market decorated for Karva Chauth, shopkeepers busy attracting customers

Yamuna Nagar News: करवाचौथ के लिए सजे बाजार, ग्राहकों को लुभाने में जुटे दुकानदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Market decorated for Karva Chauth, shopkeepers busy attracting customers

विज्ञापन

जगाधरी। नवरात्रि व दशहरा के बाद बाजार करवा चौथ के लिए सज गए हैं। करवा चौथ इस बार एक नवंबर को मनाया जाएगा। इसके लिए महिलाओं ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। ज्वेलरी , कॉस्मेटिक, पूजा सामान, कपड़े, गिफ्ट आइटम सहित अन्य दुकानों पर भी काफी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं। वहीं दुकानदार भी विशेष छूट, ऑफर व उपहार आदि के माध्यम से ग्राहकों को लुभाने में जुटे हैं। इसके अलावा ब्यूटी पार्लर संचालकों ने भी करवा चौथ के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बाजार में कॉस्मेटिक, कपड़े, गिफ्ट शॉप और चूड़ियों की दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों पर काफी संख्या में महिलाएं खरीदारी के लिए पहुंच रहीं है। कुछ दुकानदार पर कम कीमत पर अच्छी ऑर्टिफिशियल ज्वेलरी भी उपलब्ध करा रहे हैं। करवा चौथ पूजन के लिए खास माने जाने वाले मिट्टी के करवा और सास ससुर के लिए मीठे करवा बाजार में बिक रहे हैं। दुकानों पर विशेष तरह के परिधान, आभूषण, रूप सौंदर्य प्रसाधन की विशेष वस्तुएं उपलब्ध हैं। वहीं दुकानदार खरीददारी पर विशेष छूट, ऑफर व उपहार भी दे रहे हैं। वहीं पूजन के लिए पौराणिकता वस्तुओं की भी बाजार में भरमार है। इस बार का करवा 40 से 50 रुपये, स्टील करवा 100 से 400, छन्नी 50 से 100, करवा पूजा किताब 10 रुपये में मिल रही है। इसके अलावा करवा पूजा का पूरा सेट 300 से 600 रुपये में उपलब्ध है। बता दें कि करवा चौथ सुहागिनों का विशेष पर्व होता है। इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास करती हैं और चांद देखने के बाद व्रत पूर्ण करती हैं।
विज्ञापन




त्योहार पर चढ़ा टीवी सीरियल का जादू

बाजार में जहां करवा चौथ की धूम है। वहीं बाजार पर छोटे पर्दे का जादू भी चढ़ा दिखाई दे रहा है। व्यापारियों के अनुसार इन दिनों बार में छोटे पर्दे के टीवी सीरियल की महिला किरदारों द्वारा पहने जाने वाले आभूषण, ऑर्टिफिशियल ज्वेलरी, साड़ी, चूड़िया, कड़े ही नहीं बल्कि बिंदी की भारी मांग हैं। कपड़ा व्यापारी मोहित, संदीप, राजेश ने बताया कि टीवी सीरियल के किरदारों की तरह का लहंगा, साड़ी, लांचा महिलाओं की पहली पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed