{"_id":"6105a8ff8ebc3e17433d8aa8","slug":"march-taken-out-against-power-crisis-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl78428110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट के खिलाफ निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट के खिलाफ निकाला रोष मार्च
विज्ञापन
जगाधरी बाजार में रोष मार्च निकालते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बढ़ती बिजली की यूनिट दरों की कीमतों व अघोषित कटों के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं जगाधरी बाजार में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बिजली के मुद्दों को लेकर जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह एवं जिला महासचिव योगेश सेठी योगी के नेतृत्व में बाजारों में पैदल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जिला उपाध्यक्ष इंद्रतीज सिंह ने कहा की प्रदेश सरकार इतनी कठोर दिल हो गई है कि उसका जनता की समस्याओं से कुछ भी लेना देना नहीं रहा। जिला महासचिव योगेश सेठी ने कहा के हरियाणा प्रदेश में अघोषित कट बढ़ते जा रहे हैं। सरकार इन पर कोई गौर नहीं कर रही। जनता को 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही। सरकार ने चुनावों के दौरान किए गए वादे पूरे नहीं किए हैं।
बिजली यूनिट की दरों के दाम बढ़ रहे है। पर्याप्त बिजली भी लोगों को नहीं मिल रही है। योगेश सेठी ने कहा कि हरियाणा की जनता सरकार से मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, मुफ्त शिक्षा, मुफ्त चिकित्सा और अन्य सुविधाओं की मांग करती है। प्रदेश सरकार जल्द से जल्द जनता की मांगों का गौर नहीं करेगी तो आने वाले चुनाव में हरियाणा की जनता इस सरकार को को नकार देगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बिजली की समस्या को जल्द से जल्द मिटाने और प्रत्येक हरियाणा वासी को बिजली मुफ्त देने की मांग करती है। इस मौके पर राज चड्ढा, रणजीत कपूर, लखविंदर सिंह, राजकुमार वर्मा, ओम प्रकाश आर्य, जतिन कुमार, दिलीप, कुलविंद्र राणा, विशाल अत्री आदि मौजूद रहे।