फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Man's car window broken and bag stolen

Yamuna Nagar News: व्यक्ति की कार का शीशा तोड़ चुराया बैग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Man's car window broken and bag stolen
गांव भंभौली स्थित गुरुद्वारा में माथा टेकने गए कृष्णा कॉलोनी निवासी सतबीर सिंह की कार का शीशा तोड़कर अज्ञात युवकों ने बैग चोरी कर लिया। बैग में 20 हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, इंश्योरेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

कृष्णा कॉलोनी निवासी सतबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिजनेस करता है। नौ सितंबर को वह अपनी स्विफ्ट कर में गांव भंभौली स्थित गुरुद्वारा में मात्था टेकने के लिए गया था। उसने कार गुरुद्वारे के बाहर खड़ी की थी। जब वह माथा टेक कर बाहर आया तो उसने देखा कि उसकी कार का शीशा टूटा हुआ है और अंदर से बैग गायब है। उसने बताया कि उसके बैग में 20 हजार रुपये तथा अन्य दस्तावेज थे। जब उसने गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पाया कि दो युवक मोटरसाइकिल पर आए। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल कार से दूर खड़ी कर दी। जिसके बाद एक आदमी गाड़ी के पास आया और पत्थर मार कर कार का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी ने कार के अंदर रखा उसका बैग चोरी करके ले गया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed