फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Man jumped in canal over property dispute with brother, Yamunanagar

भाई से संपत्ति विवाद को लेकर नहर में कूदा व्यक्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Man jumped in canal over property dispute with brother, Yamunanagar
नहर से निकाला गया व्यक्ति। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मां की मौत के बाद भाई के साथ हुए संपत्ति विवाद के चलते शनिवार दोपहर एक व्यक्ति ने बाड़ी माजरा पुल से पश्चिमी यमुना नहर में कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन समय रहते गोताखोर राजीव व सुखराम ने उसे बाहर निकाल लिया। मगर उसके बाद भी वह व्यक्ति बार-बार नहर में कूदने का प्रयास करता रहा। गोताखोरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
भाटिया नगर निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह अपने भाई के साथ चल रहे विवाद की वजह से परेशान है। उसका अपने भाई के साथ संपत्ति से संबंधित विवाद चल रहा है। आरोप है कि उसका भाई और भाभी उसे परेशान करते हैं। उसकी दो छोटी बेटियां है। अपने परिवार को पालने के लिए उसे दुकान चाहिए, लेकिन उसके भाई ने दुकान अपने नाम करा ली है। जिस वजह से वह तीन माह से परेशान है। काम न होने के कारण वह अपने घर और परिवार कैसे चलाए।
विज्ञापन

आरोप है कि भाई-भाभी उसे प्रताड़ित करते हैं। उसके पास अपने परिवार के गुजर-बसर तक के लिए रुपये नहीं होते। आए दिन दोस्तों से उधार मांगना पड़ता है। मां की मौत पर वह दिल्ली से यहां आया था, लेकिन यहां उसे परेशान किया जा रहा है। इसलिए वह आत्महत्या करना चाहता है। नहर से निकाले जाने के बाद व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि नहर में व्यक्ति के कूदने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मामले में अभी कोई शिकायत नहीं आई है। यदि कोई शिकायत आती है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

नहर में कूदने वाले व्यक्ति के भाई और भाभी भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि मां ने खुद संपत्ति उनके नाम की है। इसका उससे कोई लेन-देन नहीं है। कोई मतलब नहीं है। उसका भाई उसपर निराधार आरोप लगा रहा है। योजनाबद्ध तरीके से उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया, ताकि उन पर दबाव बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed