फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Man Found Dead in Yamunanagar

Yamunanagar: युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका, घर से फैक्टरी जाने की बात कहकर निकला था

Mon, 19 Dec 2022 12:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, छछरौली/यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, छछरौली/यमुनानगर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 19 Dec 2022 12:14 PM IST
सार

गांव कोट मुश्तरका के विराज के रूप में शिनाख्त हुई है। युवक रात घर पर फैक्टरी में ड्यूटी जाने की बात कहकर निकला था। चेहरे पर खरोंचों व चोटों के निशान है। हत्यारों की तलाश में तीन टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन
Man Found Dead in Yamunanagar
मौके पर जमा लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यमुनानगर के छछरौली क्षेत्र के गांव कोट मुश्तरका से एक किमी दूर सोमवार की सुबह सड़क किनारे नाले में गांव के ही 22 वर्षीय युवक विराज का शव मिला। लोगों ने इसकी सूचना परिजनों व छछरौली थाना पुलिस को दी। पुलिस सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ मौके पर पहुंची। मौका मुआयना किया। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन

 

इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया है। युवक के शरीर पर कुछ चोटों व चेहरे पर खरोंचों के निशान हैं। जिससे प्राथमिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत होता है। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन

 

कोट मुश्तरका निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास दो लड़के और दो लड़कियां हैं। दो बेटियों और एक लड़के की शादी हो चुकी है। जबकि सबसे छोटा बेटा विराज अविवाहित था। विराज मानकपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। जहां पर उसकी रात की ड्यूटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रविवार शाम विराज ने बताया कि आज उसकी छुट्टी है। इसलिए वह ड्यूटी नहीं जाएगा। इसके बाद वह गांव में ही टहलने की बात कहकर निकल गया। विराज ने जाने के करीब एक घंटे बाद फोन किया और बताया कि उसे फैक्टरी में बुलाया गया है। वह फैक्टरी जा रहा है। इस पर उन्होंने विराज को खाना साथ ले जाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया।

 

कहा कि उसने खाना खा लिया है। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। सोमवार सुबह गांव के एक व्यक्ति का फोन आया कि विराज नाले में पड़ा हुआ है। जब वे पहुंचे तो विराज का शव पड़ा था। राजकुमार ने बताया कि विराज मेहनती और शर्मीले स्वभाव का था। उसकी तो किसी से कभी बहस तक नहीं हुई। 

चेहरे पर थे खरोंचों के निशान
जिस जगह पर नाले में विराज का शव पड़ा था, वहीं पास ही में गन्ने के खेत में पैरों के निशान से मिट्टी व घास उखड़ी हुई थी। जिसे देखकर परिजनों व लोगों का कहना था कि ऐसा लगता कि मरने से पहले विराज ने किसी से शारीरिक संघर्ष किया था। जगह की हालात देखकर लगता है कि लड़ाई झगड़ा करने वाले एक से ज्यादा थे। परिजनों व ग्रामीणों ने शक जताया है कि विराज के साथ मारपीट भी की गई है।



अज्ञात पर हत्या का केस
छछरौली थाना प्रभारी लज्जाराम ने बताया कि कोट मुश्तरका निवासी राजकुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच के लिए तीन टीमें बना दी गई है। इसकी हर पहलू से जांच की जा रही है। परिवार सहित परिचितों, दोस्तों व अन्य लोगों से इसकी जानकारी ली जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों पर पता चल पाएगा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामला साफ कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed