फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Man entered the room and tried to rape the woman

व्यक्ति ने कमरे में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Man entered the room and tried to rape the woman
यमुनानगर। बुड़िया थाना क्षेत्र में किराए पर रहने वाली महिला के कमरे में घुसकर व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोप पड़ोस में रहने वाले कादिर पर लगा है। महिला के शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ बुड़िया थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। उनके पड़ोस में रहने वाला कादिर काफी दिनों से उस पर गलत नजर रख रहा था। पीड़िता ने बताया कि 28 मार्च को दोपहर ढाई बजे वह अपने कमरे में आराम कर रही थी। इस दौरान आरोपी कादिर उसके कमरे में घुस गया। इस दौरान आरोपी ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर जब आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। उसने घटना के बारे में फोन पर अपने पति को बताया। उसके पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति कादिर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई मेनका का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed