{"_id":"692c8ecc5c961a0591006db4","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-147581-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Mon, 01 Dec 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
आशीष। फाइल फोटो
यमुनानगर। ट्रेन की चपेट आने से 27 वर्षीय आशीष की मौत हो गई। आशीष सहारनपुर के गादीपुर का रहने वाला था।
मृतक के दोस्त पवन ने बताया कि वह अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के लिए गांव बूड़िया गए थे। आशीष ने कहा कि वह सहारपुर जाकर गाड़ी लेकर आएगा। इस पर वह उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चला गया।
उसके दोपहर में करीब 3 बजे सूचना मिली कि आशीष की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। जीआरपी थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें स्टेशन मास्टर से सूचना प्राप्त हुई थी कि पांसरा फाटक के नजदीक एक युवक रेलवे ट्रेक को क्रॉस करते हुए सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया है। घटनास्थल पर क्षत-विक्षत हालत में शव पड़ा था और उसके कानों में लीड लगी थी। आसपास के लोगों से पता चला कि वह रेलवे ट्रैक को क्रॉस कर रहा था और कानों में लीड लगी होने के कारण ट्रेन का हॉर्न भी सुनाई नहीं पड़ा। ऐसे में वह ट्रेन की चपेट में आ गया। संवाद