फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Man commits suicide by swallowing poisonous substance

Yamuna Nagar News: व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या

Wed, 01 May 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 01 May 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Man commits suicide by swallowing poisonous substance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आर्थिक तंगी से परेशान होकर फतेहपुर गांव निवासी 35 वर्षीय संजीव कुमार ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। बूडि़या थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई की है।
फतेहपुर गांव के सरपंच अरविंद कुमार ने बताया कि उनके गांव का संजीव कुमार मेहनत मजदूरी करता था। उसके पास दो बेटियां व एक बेटा है। कई दिनों से संजीव को मजदूरी नहीं मिल रही थी। इससे घर की आर्थिक दशा बिगड़ रही थी। उसकी पत्नी बीमार रहती है। िसे वह परेशान रहता था। कई बार उसने मदद भी मांगी। उसकी मदद की गई।
विज्ञापन

वह मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे निर्मल सिंह को मिला था। उस समय वह काफी परेशान लग रहा था। उसने निर्मल सिंह से कहा कि दिहाड़ी नहीं मिल रही है। वह बहुत दिक्कत में है। खाने के लाले पड़े हुए हैं। थोड़ी देर बाद पता लगा कि उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। तबीयत खराब होने पर परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बूड़िया थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed