{"_id":"6928a366c34c9bd9fa037177","slug":"man-arrested-for-raping-woman-after-blackmailing-her-with-pornographic-videos-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-147417-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 28 Nov 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना सदर यमुनानगर की पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी की अश्लील वीडियो बनाने, ब्लैकमेल कर उससे दुष्कर्म करने व जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे वीरवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना प्रबंधक अजायब सिंह ने बताया कि एक नवंबर को थाना क्षेत्र की महिला ने तहरीर दी थी कि उनकी 15 वर्षीय बेटी काफी समय से गुमसुम थी। वह डरी व सहमी व परेशान रहने लगी थी। उसकी परेशानी का कारण पूछा तो वह रोने लगी। बार-बार पूछने पर बेटी ने बताया कि पड़ोस में किराये पर रहने वाले समीर ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। इसके बाद समीर ने अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर उससे गलत काम किया। बेटी ने बताया कि कि वह जब घर पर अकेली होती थी तो समीर उससे बार-बार गलत काम करता था। किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। इस डर से इस बारे किसी को कुछ नहीं बताया। आरोप है कि समीर ने बेटी को जातिसूचक शब्द भी कहे। इस तहरीर के आधार पर समीर के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो व विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। अब मूलरूप से उत्तरप्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव पावती के रहने वाले समीर को गिरफ्तार कर लिया।