Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Make time for devotion to the Lord: Vashistha

प्रभु भक्ति के लिए निकालें समय : वशिष्ठ

Thu, 19 Nov 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 19 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Make time for devotion to the Lord: Vashistha
श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन सुनने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद - फोटो : सांकेतिक
जगाधरी। श्री गौरी शंकर मंदिर में भागवत सेवा परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में दूसरे कथा व्यास देशमुख वशिष्ठ ने प्रभु भक्ति का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु सांसारिक गतिविधियों से समय निकालकर प्रभु के स्मरण और भजन में लगाएं।
विज्ञापन

कथा वाचक देशमुख वशिष्ठ ने प्रवचनों में कहा कि मनुष्य अपने दैनिक जीवन में परिवार, कारोबार और अन्य सांसारिक कार्यों में इतना व्यस्त हो जाता है कि भगवान की भक्ति के लिए समय नहीं निकाल पाता। जबकि जीवन में प्रभु का स्मरण और भक्ति बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन

हर मनुष्य को अपनी दिनचर्या में से कुछ समय भगवान की आराधना, सत्संग और धार्मिक कार्यों के लिए अवश्य निकालना चाहिए। सच्ची श्रद्धा और समर्पण से की गई भक्ति मनुष्य को मानसिक शांति और सकारात्मकता प्रदान करती है। कथा के दूसरे दिन उन्होंने महाभारत के महान पात्र भीष्म पितामह के जीवन प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भीष्म पितामह का जन्म राजा शांतनु और माता गंगा के घर देवव्रत के रूप में हुआ था। पिता के सत्यवती से विवाह की इच्छा पूरी करने के लिए देवव्रत ने आजीवन ब्रह्मचर्य और विवाह न करने की कठोर प्रतिज्ञा ली थी। उनकी इसी भीषण प्रतिज्ञा के कारण उन्हें भीष्म नाम मिला। संवाद

श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन सुनने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन सुनने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed