{"_id":"61214ff18ebc3e7a0601afda","slug":"make-rakhi-decorate-the-plate-show-talent-in-the-competition-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl806645112","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी बनाओ, थाली सजाओ प्रतियोगिता में दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी बनाओ, थाली सजाओ प्रतियोगिता में दिखाया हुनर
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर खुद के द्वारा बनाई गई राखियां दिखाते छात्र।
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सरस्वती विद्या मंदिर में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में राखी बनाओ व थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता दो वर्गों में विभाजित की गई। पहले कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 8 तथा दूसरे वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
कनिष्ठ वर्ग में कक्षा सातवीं बी की प्रियंका प्रथम, आठवीं बी की अनुष्का, छठी बी की रिद्धिमा द्वितीय और आठवीं डी की दीपांशी तृतीय स्थान पर रही। वरिष्ठ वर्ग में कक्षा नवीं ए की अशनी ने प्रथम, कक्षा 12वीं ए की ज्योति ने द्वितीय, कक्षा 11वीं ए के आदित्य और राजकुमार तृतीय स्थान पर रहे।
प्रधानाचार्य सुमित जिंदल ने बताया कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम को बढ़ाता है। हमें अपने पर्वों को पारंपरिक रीति रिवाज के साथ मनाना चाहिए। प्रधानाचार्य विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने बताया विद्यालय के विद्यार्थियों ने बिहादुर सैनिकों के लिए रक्षाबंधन पर राखियां भेजी और उनकी रक्षा के लिए दुआएं भी की। छात्राओं ने एनसीसी कार्यालय जाकर जवानों को राखी बांधीं और उनकी लंबी आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।
विज्ञापन
इसी तरह चाइल्ड लाइन टीम ने फर्कपुर के गीता विद्या मंदिर स्कूल में बच्चों ने सुंदर राखियां बनाकर रक्षाबंधन मनाया। चाइल्ड लाइन की कोआर्डिनेटर शैफाली ने कहा कि यह पर्व वास्तव में एक रक्षा प्रतिज्ञा है, जो किसी भी रिश्ते, जाति व धर्म में की जा सकती है। उन्होंने कहा की यदि किसी को कोई बच्चा किसी परेशानी में दिखे या किसी बच्चे को मदद की आवश्यकता है तो वह 1098 पर कॉल कर इसकी जानकारी दे सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी गुप्त रखी जाती है। चाइल्ड लाइन टीम सदस्य जानकी प्रसाद ने बच्चों को 1098 के बारे मे जानकारी दी। इस मौके पर चाइल्डलाइन से सुमित सोनी, हनी तोमर व जानकी प्रसाद मौजूद रहे।
वहीं सरस्वती मॉडल स्कूल ने ऑनलाइन गतिविधियां आयोजित की गई। प्ले स्कूल के बच्चों ने सुंदर राखियां बनाई और अपने भाई को तिलक किया। कक्षा प्रथम के बच्चों ने राखी का चित्र बनाकर उसको मोतियों और बिंदियों से सजाया। कक्षा द्वितीय एवं तृतीय के बच्चों ने घर में उपलब्ध सामग्री से स्वयं अत्यंत आकर्षक राखियां बनाई। कक्षा चतुर्थ के छात्र छात्राओं ने तिलक थाली की सजावट कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने राखी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कुछ पंक्तियां लिख कर कक्षा इंचार्ज से साझा की। प्रधानाचार्य मोनिका बंसल ने बच्चों को बताया इस दिन बहन भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है और भाई बहन की रक्षा का प्रण लेता है।
विद्यार्थियों ने बनाई सुंदर राखियां
बिलासपुर। एमआर इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों ने राखी बनाओ प्रतियोगिता और कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लड़कियों ने राखी बनाओ और लड़कों ने कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
कक्षा आठवीं में जैस्मिन ने प्रथम स्थान, आयुषी ने द्वितीय स्और इमरान ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा सातवीं में दृष्टि ने पहला, आयुषी ने दूसरा व सिमरन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा छठी में पहला स्थान वीनू , द्वितीय अभिनव व तीसरा स्थान हमेश ने प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. नीलम जैन ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। उन्होने कहा की रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के बीच मन, वचन और कर्म की पवित्रता का सूचक है। यह त्यौहार भाई बहन के रिश्ते को सम्पूर्ण सम्मान व स्नेह देता है। संवाद