फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Make a sacrifice in the form of voting in the election grand yagya.

Yamuna Nagar News: चुनावी महायज्ञ में दें मतदान रूपी आहुति

Wed, 01 May 2024 04:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 01 May 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Make a sacrifice in the form of voting in the election grand yagya.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। चुनावी महायज्ञ में मतदान रूपी आहुति देने से संपूर्ण देश सशक्त होता है। 25 मई को प्रदेश में लोकसभा चुनावों के लिए मतदान होगा। स्वयं कई बार मतदान करने के अलावा मतदान के माध्यम से ही साढौरा नगरपालिका की पार्षद चुनी गई महिला पार्षद मतदान के बारे में अपने विचार रख रही हैं।

आम चुनाव बड़ा अवसर

डेजी शर्मा मानती हैं कि हर नागरिक के लिए आम चुनाव बड़ा अवसर है कि अपने लिए वह चुनें, जो जीवन में बदलाव लाए। बदलाव तब आएगा, जब आप शिकायतें छोड़कर मतदान की पहल करेंगी। यह न सोचें कि आप क्या कर सकती हैं, आपको पता होना चाहिए कि आपके लिए क्या अच्छा है, कौन है जो विकास कर सकता है।
विज्ञापन


वोट देना आवश्यक

संगीता ठुकराल मानती हैं कि आज महिलाएं इतनी जागरूक और शिक्षित हैं कि वे थिंकटैंक बन सकती हैं। हालांकि इन सबके लिए छोटी सी पहल वोट देने से ही होगी। अब महिलाएं मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। इस उत्सव में उनका हमेशा से योगदान रहा है। वे जान गई हैं कि वोट देना आवश्यक क्यों है और कौन उनके हितों के बारे में सोचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मताधिकार का करें प्रयोग

सुनीता सैनी का मानना है कि अब नारी शक्ति अपनी ताकत को पहचान गई हैं; शायद इसीलिए राजनीतिक दल भी उनको अधिक से अधिक ध्यान में रखकर नीतियां और योजनाएं बनाते हैं। आज महिलाएं बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों में शामिल भी हैं। चुनाव में उनकी उपस्थिति अन्य महिलाओं को प्रेरित करती है कि वे अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करें।


मतदान करने अवश्य जाएं

सुरक्षा गुप्ता का मानना है कि मतदान करके आपको जो अनुभव होता है, वह बहुत ही अलग और महत्वपूर्ण होता है। आप महसूस कर सकती हैं कि देश के लिए नीति नियम बनाने में आपकी भूमिका कितनी महत्वपूर्ण हो सकती है। आप स्वस्थ हैं और आप शारीरिक रूप से सक्षम नहीं हैं तो भी मतदान करने अवश्य जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed