फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mahesh and Kinjal will showcase their talent at the regional competition

Yamuna Nagar News: क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे महेश व किंजल

Thu, 23 Jul 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 23 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Mahesh and Kinjal will showcase their talent at the regional competition
विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान अपना मॉडल दिखाते विद्यार्थी। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ चुहड़पुर में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी व प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार का परिचय दिया। प्रतियोगिता में नौवीं की किंजल राजपूत और 11वीं के महेश चौहान के मॉडल का चयन क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत किए। प्राचार्य कुंदल सिंह दिगारी ने विद्यार्थियों से उनके मॉडलों की कार्यप्रणाली, उद्देश्य तथा उपयोगिता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, स्मार्ट तकनीक और विज्ञान आधारित दैनिक जीवन से जुड़े कई मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। निर्णायक मंडल ने सभी मॉडलों का बारीकी से मूल्यांकन किया। मूल्यांकन के आधार पर कक्षा नौ की छात्रा किंजल राजपूत तथा कक्षा 11 के छात्र महेश चौहान का चयन राजस्थान के राजसमंद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में होने वाली जोनल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य दिगारी ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान की भावना और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय को गर्व है कि उसके दो विद्यार्थियों का क्षेत्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। उन्हें विश्वास है कि दोनों विद्यार्थी अपनी प्रतिभा से क्षेत्रीय प्रदर्शनी में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed