फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Maharaja Agrasen College will have admissions on 740 seats in eight courses

Yamuna Nagar News: महाराजा अग्रसेन कॉलेज में आठ कोर्स में 740 सीटों पर होंगे दाखिले

Sat, 31 May 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 31 May 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen College will have admissions on 740 seats in eight courses
जगाधरी। स्कूल के बाद अब विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज का रुख कर रहे हैं। विद्यार्थी दाखिला लेने से पहले शहर सहित अन्य क्षेत्रों के कॉलेजों में कोर्स और सुविधाओं की जानकारी जुटा रहे हैं। महाराजा अग्रसेन कॉलेज जिले के पुराने व बड़े कॉलेज में से एक है। इस कॉलेज में कुल 740 सीटें हैं। इस कॉलेज में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ एनसीसी और खेल संबंधी विभिन्न गतिविधियां भी करवाई जाती हैं। यमुनानगर और जगाधरी दोनों शहर से इस कॉलेज में पहुंचना बेहद आसान है। कॉलेज के लिए यातायात की सुविधा बहुत सरल है। जिसके चलते विद्यार्थियों का इस कॉलेज में विशेष रुझान दिख रहा है। वहीं, पुराना होने के साथ महाराजा अग्रसेन कॉलेज में कई रोजगारपकर विषयों के कोर्स उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

इसमें अलावा कुछ बेसिक कोर्स भी हैं। इसके अलावा एनसीसी, एनएसएस, यूथ क्लब सहित अन्य गतिविधियां भी विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। खेलों में भी एनएलएन कॉलेज का प्रदेश में अच्छा नाम है। इस कॉलेज में एनसीसी की दो यूनिट हैं। इस कॉलेज के कई विद्यार्थियों ने एनसीसी में कई पदक व पुरस्कार प्राप्त किए हैं। कई कैडेट्स सेना में सेवाएं दे रहे हैं। इसलिए ये कॉलेज विद्यार्थियों को पसंद आ रहा है। इस कॉलेज में कुल आठ कोर्स करवाए जाते हैं। जिसमें से चार कोर्स पेशेवर रोजगार के हैं। बीकॉम वोकेशनल कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीकॉम वोकेशन टैक्स प्रोड्यूस, बीसीए कोर्स में सबसे ज्यादा आवेदन हो रहे हैं।
विज्ञापन


------------
इस कोर्स में इतनी सीटें



महाराजा अग्रसेन कॉलेज में बीए की सबसे ज्यादा सीटें हैं। यहां बीए की कुल 160 सीटें हैं। इसके बाद बीबीए सेल्फ फाइनेंस में 60 और बीकॉम में 160 सीटें उपलब्ध हैं। इसके बीकॉम वोकेशनल कंप्यूटर एप्लीकेशन सेल्फ फाइनेंस में 60, बीकॉम वोकेशन प्रिंसिपल एंड प्रैक्टिस इंश्योरेंस सेल्फ फाइनेंस में 60 सीटें हैं। बीकॉम वोकेशन टैक्स प्रोड्यूस सेल्फ फाइनेंस में 60 सीटें हैं। बीसीए सेल्फ फाइनेंस में 60, बीएससी लाइफ साइंस में 60, बीएससी फिजिकल साइंस 60 सीट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed