{"_id":"6674c06ab59765aa7a083ed4","slug":"mahants-beard-was-pulled-out-for-refusing-to-pluck-mangoes-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-120748-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आम तोड़ने से मना करने पर महंत की दाढ़ी नोची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आम तोड़ने से मना करने पर महंत की दाढ़ी नोची
Fri, 21 Jun 2024 05:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। अंटारी गांव के पास स्थित शिव मंदिर में खड़े आम के पेड़ों से कच्चे आम तोड़ने से मना करने पर गुस्साए तीन युवकों ने मंदिर के महंत मामचंद गिरी की दाढ़ी नोच दी। यही नहीं इन तीनों युवकों ने महंत की लाठी से पिटाई करके जान से मारने की धमकी भी दी। महंत मामचंद गिरी की शिकायत पर पुलिस ने तीनों युवकों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
महंत मामचंद गिरी का आरोप है कि वीरवार सुबह साढ़े आठ बजे मंदिर परिसर में तीन युवक घुस गए। इन तीनों युवकों ने आते ही आम के पेड़ से कच्चे आम तोड़ने शुरू कर दिए। जब कच्चे आम तोड़ने से इन युवकों को मना किया तो गुस्साए तीनों युवकों ने उसकी दाढ़ी नोच दी।
दाढ़ी नोचने के बाद लाठी से पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के सदस्यों ने कड़ा एतराज जताते हुए आरोपी युवकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि शिव मंदिर के महंत मामचंद गिरी की शिकायत पर तीन युवकों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।