फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mahant attacked with sticks, mobile and cash looted

Yamuna Nagar News: महंत पर लाठी डंडो से हमला किया, मोबाइल व नगदी लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Mahant attacked with sticks, mobile and cash looted

विज्ञापन
बिलासपुर। कपाल मोचन मौहड़ी रोड़ से भवानीपुर जाने वाली सड़क पर निर्माणधीन श्री खाटूश्याम मंदिर के महंत पर कुछ लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया और उनका मोबाइल फोन और नकदी लूटकर ले गए। इस हमले महंत जख्मी हो गए।

महंत अनाडी नाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने भवानीपुर सड़क पर डेरा बनाने के लिए मिलक खास गांव के व्यक्ति से जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर वह श्री खाटू श्याम जी का मंदिर बना रहे हैं। पहले वह आदि बद्री के पास रामपुर गेंदा भी रहे। मंगलवार की देर रात्रि उसके आश्रम में आधा दर्जन के करीब नकाबपोश आए और उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। बदमाश उसका मोबाइल और 42 हजार रुपये लूट कर ले गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका कर जांच शुरू कर दी हैं। एसएचओ इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि सूचना पर घटनास्थल का मौका किया गया हैं। महंत के बयान लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed