फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Madhav Mangal won the chess tournament

Yamuna Nagar News: माधव मंगल ने जीती शतरंज प्रतियोगिता

Mon, 19 Oct 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 19 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Madhav Mangal won the chess tournament
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जीनियस चेस कोचिंग सेंटर यमुनानगर में रविवार को ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ओपन वर्ग में माधव मंगल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता जीत ली। दक्ष ने दूसरा और करण भारती ने तीसरा स्थान हासिल किया।
जिला शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि अंडर-7 आयु वर्ग में अविराज और देवक्ष ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। अर्णव दूसरे और शिवांश तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में सरगुन ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-9 वर्ग में रुहान पहले और अगस्त्य दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

अंडर-11 वर्ग में अदित ने पहला, आरव ने दूसरा और हार्दिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-13 वर्ग में प्रणव सिंगला ने बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अभिमन्यु दूसरे स्थान पर रहे। आयोजकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed