फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   love river mobile

प्रेम प्रसंग को लेकर मां से हुई बहस तो प्रेमिका से बात कर नहर में कूदा युवक

Mon, 26 Aug 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
love river mobile
प्रेम प्रसंग को लेकर मां से हुई बहस के बाद युवक ने प्रेमिका से बात की। प्रेमिका से बात कर युवक ने अपना मोबाइल, पर्स व अन्य सामान पुल पर रखा और पश्चिमी यमुना नहर में कूद गया। यह सब देख आसपास के लोग दौड़ के घटना स्थल पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंच गए। किश्तियां व गोताखोरों की टीम लगाकर युवक की तलाश शुरू कर दी गई। लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। युवक के छलांग लगाने के कुछ देर बाद प्रेमिका ने फोन कर उसके बारे पूछा। प्रेमी के नहर में कूदने की बात सुनते ही युवती ने कॉल कट कर मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। मोबाइल, पर्स व अन्य कागजातों के आधार पर युवक की पहचान रादौर की गौड़ कॉलोनी निवासी युवक के रूप में हुई। पुलिस ने सूचना परिजनों को दी। देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। घटना सोमवार सुबह की है।
विज्ञापन

चश्मदीद लोगों ने बताया कि एक युवक नहर पुल पर फोन पर किसी से बात कर रहा था। बात करते करते युवक पुल के बीचो बीच आ गया। युवक ने अपनी जेब से पर्स निकाल पुल के पिल्लर पर रख दिया। युवक ने फोन डिस्कनेक्ट कर मोबाइल व अन्य कागज वहीं रख दिए और नहर में छलांग लगा दी। जिसके बाद लोग दौड़ के वहां पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद थाना प्रभारी रमेश कादियान बल के साथ वहां पहुंचे और गोताखोर लगाकर युवक की नहर में तलाश शुरू कर दी। एसएचओ रमेश कादियान ने बताया कि पर्स में मिले कागजों से युवक की पहचान 21 वर्षीय एक कॉलोनी निवासी युवक के रूप में हुई है। इस दौरान उसके मोबाइल पर कुरुक्षेत्र की रहने वाली एक युवती की कॉल आई और उसने युवक के बारे पूछा। युवक के छलांग लगाने की बात सुनकर युवती ने कॉल कट कर दी। अब युवती का मोबाइल स्विच ऑफ है। रमेश कादियान ने बताया कि किश्तियों के सहारे गोताखोर लगाकर युवक की तलाश की जा रही है। पानी ज्यादा व मटमैला होने के कारण काफी परेशानी आ रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल कॉल करने वाली लड़की कौन थी, इसका पता नहीं चल पाया है। जांच में यह पता चला है कि जिस नंबर से फोन आया था, पहले भी उसी नंबर से लड़की का फोन आया था। प्राथमिक जांच में प्रेम प्रंसग का मामला लग रहा है। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed