{"_id":"66c3ded40c60c72f9f03db44","slug":"loudspeakers-banned-from-10-pm-to-6-am-yamuna-nagar-news-c-18-1-knl1012-455714-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: लाउडस्पीकर पर रात 10 से सुबह छह बजे तक रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: लाउडस्पीकर पर रात 10 से सुबह छह बजे तक रोक
Tue, 20 Aug 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि यदि कोई राजनीतिक दल रोड शो का काफिला निकलता है, तो उससे रोड जाम नहीं होना चाहिए। जहां पर अस्पताल व ट्रामा सेंटर होगा, वहां से कोई भी राजनीतिक पार्टी रोड शो का काफिला नहीं निकाल सकेगी। वहीं रात 10 से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
आदर्श आचार संहिता के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा किसी भी रेस्ट हाउस, डाक बंगला व सरकारी मकान का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कोई भी राजनीतिक व्यक्ति अपने भाषण में जाति, धर्म से संबंधित शब्दों को प्रयोग नहीं कर सकेगा।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर बनाई गई इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग टीम उम्मीदवार के कार्यक्रमों पर विभिन्न प्रकार से नजर रखेगी ताकि कार्यक्रमों में उम्मीदवार द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न किया जा सके। उन्होंने कहा कि इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग टीम उम्मीदवार द्वारा खर्च की गई पाई-पाई का हिसाब रखेगी और उसकी सूचना देगी।