{"_id":"671a99905f6fe153b907a574","slug":"lost-258-lakhs-in-greed-to-earn-profit-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-127443-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: लाभ कमाने के लालच में गंवाए 2.58 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: लाभ कमाने के लालच में गंवाए 2.58 लाख
Fri, 25 Oct 2024 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। साइबर ठगों ने होटल रिव्यू कर लाभ कमाने का लालच देकर सबलपुर निवासी सचिन कुमार से दो लाख 58 हजार रुपये ठग लिए। साइबर ठगी का पता लगने पर उसने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई। अब साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
गांव सबलपुर निवासी सचिन कुमार ने बताया कि उसका एचडीएफसी बैंक में खाता है। उसकी पत्नी प्रवीण देवी का स्टेट बैंक आफ इंडिया में खाता है। 16 सितंबर को उसके मोबाइल नंबर पर अनजान नंबर से एक लिंक आया। इस लिंक को खोलते ही यह सीधा टेलीग्राम आईडी पर ले गया। टेलीग्राम पर चैटिंग के दौरान कहा गया कि आप घर बैठे रुपये कमा सकते हो। इसके लिए होटल के रिव्यू देने हैं। इसके बाद होटल का लिंक भेजा गया।
इसका रिव्यू किया तो खाता में 250 रुपये आ गए। बाद में इन्वेस्टमेंट करने का ऑफर दिया गया। जिससे अधिक लाभ कमाया जा सके। उसकी बातों में आकर अलग-अलग कर पत्नी व अपने खाते से 58 हजार रुपये का इन्वेस्टमेंट कर दिया। मेरी आईडी बना दी गई। जिस पर लाभ दिखाई देने लगा। जब इस लाभ के रुपये निकालने लगा तो वह नहीं निकले।
विज्ञापन
टेलीग्राम ग्रुप में चैटिंग की तो दो लाख रुपये और इन्वेस्टमेंट करने को कहा गया। जिसके बाद ही यह लाभ निकलेगा। लालच में आकर उसने दो लाख रुपये जमा करा दिए, लेकिन उसकी आईडी से रुपये नहीं निकले। इस तरह से साइबर ठगों ने उससे दो लाख 58 हजार रुपये ठग लिए। साइबर थाना प्रभारी रविकांत का कहना है कि अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।