{"_id":"61706e4505f8814c3f050e9c","slug":"lord-valmiki-jayanti-satsang-bhajan-sandhya-jagran-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl87142165","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा ले समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा ले समाज
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में गरबड़े लेकर पहुंचे बच्चे। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में बुधवार को वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। कई स्थानों पर धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम करवाए गए। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार शाम को मंदिरों में सत्संग, भजन संध्या व जागरण करवाए गए। वहीं बुधवार को भंडारे आयोजित कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
तेजली से सटे गांव दड़वा में भगवान भंडारा करवाया गया। गांव सहित आसपास क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रधान प्रीतम टांक ने कहा कि भगवान वाल्मीकि समस्त संसार के गुरु हैं। सर्व समाज को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
आम आदमी पार्टी के नेता दलीप दड़वा ने कहा कि भगवान वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलकर और नशे से दूर रहकर हम स्वच्छ समाज का निर्माण कर सकते हैं। समाज के उत्थान के लिए शिक्षा सबसे बड़ा साधन है, इसलिए सभी अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास करें। इस दौरान प्रीतम टांक, विक्की वाल्मीकि, दिनेश दड़वा, मनदीप, दीपचंद बाजीगर, शेरसिंह, बबलू, मायाराम, जयपाल, पालाराम, मांगाराम, कर्मवीर, ज्ञानचंद, रणजीत, सिंधा बाजीगर, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शिविर में 72 लोगों ने किया रक्दान
रादौर। वाल्मीकि जयंती पर बुधवार को भारतीय वाल्मीकि आदि धर्म समाज एवं वाल्मीकि युवा सभा ने वार्ड नंबर 4, वाल्मीकि आश्रम में रक्तदान शिविर लगाया। शुभारंभ पूर्व विधायक हल्का ईश्वर सिंह पलाका, मुकेश अरोड़ा भाजयुमो अध्यक्ष, पार्षद देवेंद्र लक्की ने किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 72 यूनिट रक्त एकत्र किया। अतिथियों ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान सतीश सैनी, महिंद्र सिंह, विनोद सिंगला, पार्षद महेंद्रपाल टीना, रोहित वाल्मीकि, साजन वाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि, विक्रम वाल्मीकि, विक्की सिंगल, विक्रम बुबका, निर्मल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। संवाद
गरबड़े लेकर स्कूल पहुंचे नन्हे-मुन्ने
रादौर। महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में बुधवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसमें प्री नर्सरी से कक्षा चार तक के बच्चे घर से सजे सजाए गरबड़े लेकर स्कूल पहुंचे। कक्षा पांच से आठ के बच्चों ने गरबड़े विद्यालय में ही सजाए। कक्षा नौ से बारह के विद्यार्थियों ने महर्षि वाल्मीकि के पोर्ट्रेट बनाए। स्कूल प्रबंधक डॉ. सुदेश बंसल ने सभी को रीति अनुसार गरबड़ों पर दक्षिणा रखी। इस दौरान अरुणा शर्मा, विशा कंबोज, किरण, अशोक, धर्मवीर, मनीष, रश्मि, नीतू, पूजा, सुषमा, वंदना, दिव्या, ज्योति, अतिका, प्रियंका, मीनाक्षी, नेहा सिंगला, मनोज, गरिमा, रोमा, रजनी सहित अन्य मौजूद रहीं। संवाद
गाव उन्हेडी में करवाया हवन
रादौर। गांव उन्हेडी में भगवान वाल्मीकि जयंती पर हवन करवाया गया। ग्रामीणों ने आहुतियां देकर सभी के लिए मंगल कामना की और भगवान वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मोहित राणा ने कहा कि भगवान वाल्मीकि सभी धर्मों के गुरु हैं। उन्होंने समाज को समानता का पाठ पढ़ाया है। इस मौके विशाल वाल्मीकि, विक्रांत वाल्मीकि, सन्नी कुमार, प्रमोद वाल्मीकि, अमीश वाल्मीकि, अशोक वाल्मीकि व अन्य मौजूद रहे। संवाद