फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lord Parshuram Chowk demolished again, will be constructed with new design, Yamunanagar

फिर ध्वस्त किया भगवान परशुराम चौक, नए डिजाइन से होगा निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram Chowk demolished again, will be constructed with new design, Yamunanagar
भगवान परशुराम चौक ध्वस्त करते पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई के नजदीक बना परशुराम चौक सोमवार को एक बार और ध्वस्त कर दिया गया। हालांकि इस बार चौक किसी विवाद के चलते नहीं बल्कि इसका डिजाइन सही न होने से लोगों को हो रही परेशानियों के चलते इसे ध्वस्त किया गया है। अब फिर से चौक का निर्माण करवाया जाएगा।
सोमवार को जब पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी जेसीबी लेकर चौक तोड़ने पहुंचे तो वहां आसपास के कुछ दुकानदारों ने ऐसा करने का कारण और अनुमति होने की बात पूछी। परंतु वहां ब्राह्मण समाज के लोगों के पहुंच जाने के बाद मामला शांत हो गया। समाज के लोगों ने बताया कि डिजाइन सही न होने के कारण सड़क पर अव्यवस्था फैल रही थी। जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस ढांचे को ध्वस्त करने के बाद फिर नए डिजाइन के साथ चौक का निर्माण किया जाएगा। इस चौक को लेकर कई बार बवाल हो चुका है। कई लोग चौक हटाने और कई संगठन इसे विस्तार के पक्ष में हैं। इसे लेकर रैली, धरना प्रदर्शन व नेशनल हाईवे जाम तक किया जा चुके है।
विज्ञापन

भगवान परशुराम चौक का निर्माण आईटीआई के पास ससौली मोड पर किया गया है। जगाधरी वर्कशॉप रोड शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक हैं। प्रतिदिन यहां से करीब दस हजार से ज्यादा छोड़े-बड़े वाहन गुजरते हैं। करीब 30 फीट चौड़े रोड के बीच चौक का ढांचा खड़ा करने के बाद दोनों तरफ जगह कम बचती है। जिस कारण जाम की स्थिति तो बनती ही थी, वहीं हादसों का भी डर रहता था। कई पार्षदों ने इसका विरोध किया, लोगों ने भी चौक हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चौक का निर्माण बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के कर दिया गया था। जिस पर पीडब्ल्यूडी ने इसे ध्वस्त कर दिया था। चौक तोड़ने का पता चलते ही डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा, पार्षद अभिषेक मोदगिल, पार्षद राम आसरा भारद्वाज, पार्षद सुरेंद्र शर्मा व अन्यों ने विभाग का विरोध किया। वहीं कांग्रेस नेता आकाश शर्मा ने भी चौक हटाने को लेकर विरोध किया था। जिसके बाद मामला डीसी गिरीश के पास पहुंचा। वहीं ब्राह्मण समाज के लोग चौक तोड़ने के विरोध में सड़क पर आ गए। विवाद बढ़ता देख तत्कालीन डीसी ने विभाग को चौक निर्माण के आदेश दिए। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी ने इस ढांचे का दोबारा निर्माण करवाया।

अब यह रहेगा डिजाइन
परशुराम चौक बचाने के लिए संघर्ष कर रहे कांग्रेस नेता एवं ब्राह्मण सभा के आकाश शर्मा ने बताया कि विभाग ने सबसे पहला बनाया गया ढांचा ध्वस्त कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने दोबारा नया ढांचा बनाया था। परंतु यह सही नहीं बना। जल्दबाजी में बनाया गया ढांचा लोगों के परेशानी बन रहा था। आकाश ने बताया कि अभी चौका कुल व्यास नौ फीट था। जबकि इसकी ऊंचाई छह फीट थी। वहीं ऊंचाई अधिक होने के कारण वाहन चालकों को चौक के पार दिखाई नहीं देता था। ऐसे में हादसे की आशंका रहती थी और परेशानी होती थी। आकाश ने बताया कि अब चौक का निर्माण दोबारा करवाया जाएगा। इस दौरान इसका कुल व्यास चार फीट होगा और ऊंचाई तीन फीट होगी। जिससे लोगों को परेशानी भी नहीं होगी और सड़क पर जाम भी नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed