{"_id":"664d1af241a4b5b16e0579e7","slug":"looted-mobile-phone-and-cash-from-two-friends-at-knifepoint-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-119336-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चाकू दिखाकर दो दोस्तों से मोबाइल, नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चाकू दिखाकर दो दोस्तों से मोबाइल, नकदी लूटी
Wed, 22 May 2024 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 22 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र की नवाब कॉलोनी में एक युवक ने चाकू दिखाकर दो दोस्तों से उनके मोबाइल व छह सौ रुपये लूट लिए। विरोध करने पर आरोपी ने एक युवक पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल युवक की मां की शिकायत पर अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिवपुरी कॉलोनी निवासी संजू देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा सचिन व उसका दोस्त लक्ष्मी नगर निवासी रितेश देर रात को अपनी साइकिल पर घर लौट रहे थे। जब वे नवाब कॉलोनी में मस्जिद के पास पहुंचे तो एक युवक ने उनके सामने आकर रोक लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपी युवक ने चाकू दिखाकर उसके बेटे सचिन से मोबाइल और पांच सौ रुपये और उसके दोस्त रितेश से मोबाइल और सौ रुपये छीन लिए। जब उसके बेटे सचिन ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। चाकू लगने से उसका बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। उसके बेटे व उसके दोस्त ने घर आकर आपबीती सुनाई। वह उसे अस्पताल ले गई। जहां उसे उपचार दिलाया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। गांधी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।