{"_id":"6876aa44ede57a984504ddc6","slug":"locks-of-two-houses-broken-and-cash-and-jewellery-stolen-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-140831-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो घरों के ताले तोड़ नकदी, जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो घरों के ताले तोड़ नकदी, जेवर चोरी
Wed, 16 Jul 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व शिवपुरी-बी स्थित घरों के ताला तोड़ नकदी व लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। संबंधित थानों की पुलिस ने मौके पर छानबीन के बाद अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया।
सेक्टर-17 में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रीटा गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो जुलाई को सुबह किसी काम से घर से बाहर गई थी। कुछ देर वापस आई तो घर का ताला टूटा था और अंदर सामान बिखरा था। अलमारी में से 56 हजार रुपये की नकदी व सोने-चांदी के जेवर चोरी थे। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
ऐसे ही शिवपुरी-बी निवासी लेखराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 13 जुलाई की रात को घर पर ताला लगाकर काम पर चला गया था। सुबह जब वापस घर लौटा तो ताला टूटा था। घर से 17 हजार रुपये की नकदी, चांदी के जेवर, इनवर्टर बैटरी, तांबे व पीतल के बर्तन व अन्य जेवर चोरी थे। गांधीनगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।