फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Locks of soldier's house broken, cash and jewelery stolen

Yamuna Nagar News: फौजी के घर के ताले तोड़ नकदी, गहने चोरी

Tue, 30 Apr 2024 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 30 Apr 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Locks of soldier's house broken, cash and jewelery stolen
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चोरों ने खेड़ी लक्खा सिंह स्थित फौजी के घर के ताले तोड़ 21 हजार की नकदी व गहने चोरी कर लिए। फौजी परिवार समेत फौज में रहता है। पुलिस ने फौजी के चाचा बलवंत सिंह की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

सागड़ी गांव निवासी बलवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करता है। उसका भतीजा रोशन लाल फौज में नौकरी करता है। उसने अपना मकान गोल्डन कॉप्लेक्स खेड़ी लक्खा सिंह में बनाया हुआ है। उसके भतीजे रोशन लाल ने अपने मां, पत्नी व बच्चों को अपने साथ रखा हुआ है। उसके भतीजे का मकान अकसर बंद रहता है। वह कभी कभार उसे देखने के लिए आता है। दोपहर बाद वह अपने भतीजे का मकान देखने के लिए गया तो उसने देखा कि मकान का दरवाजा खुला पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

अंदर जाकर देखा तो दोनों कमरों की अलमारियां खुली पड़ी थी। अंदर से सामान गायब था। जांच करने पर एक अलमारी से आठ हजार रुपये व दूसरी से 13 हजार रुपये, सोने व चांदी के दो चेन व अन्य सामान गायब था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर खेड़ी लक्खा सिंह चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed