फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lockdown related to cycling, measuring 50 km daily. Way

Yamuna Nagar News: लॉकडाउन में पड़ा साइकिलिंग से वास्ता, रोज नाप रहे रहे 50 किमी. रास्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Lockdown related to cycling, measuring 50 km daily. Way
कोरोना कॉल में साइकिलिंग के प्रति बढ़ा लोगों का रुझान भेले कम हो गया है, पर आज भी कई लोगों में साइकिलिंग के प्रति दीवानगी सिर चढ़ बोल रही है। उन्हीं में से एक आईएमए के स्टेट सेक्रेट्री एवं डेंटल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. धीरेंद्र सोनी हैं। जो 60 की उम्र में भी रोज औसत 50 किमी. साइकिलिंग कर दूसरों के लिए मिसाल पेश कर रहे हैं। डॉ. सोनी ने बताया कि कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन में साइकिलिंग शुरू की थी। तब से अब तक रोज सुबह साढ़े चार से पांच बजे के बीच साइकिल लेकर घर से निकलते हैं। शुरुआत में रोज पांच से दस किमी. तक साइकिल चलाई। इसमें धीरे-धीरे किमी. बढ़ाते गए, जो अब बढ़कर रोज के औसत 50 किमी. तक है। जिसके लिए रोज सुबह साढ़े चार से पांच बजे के बीच दो से ढाई घंटे तक लगातार साइकिल चलाते हैं। ऐसा करते हुए वह रोज शहर से बाहर निकल जाते हैं और साढ़े सात बजे घर लौट नौ बजे कॉलेज पहुंच जाते हैं। इस तरह ढाई साल में वह 60 हजार किमी. साइकिलिंग कर चुके हैं।
विज्ञापन


डॉ. सोनी ने बताया कि साइकिलिंग शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखती है। एक घंटे तक मध्यम रफ्तार पर साइकिल चलाने पर भी 550 तक कैलोरी बर्न हो सकती है। इससे आपके हृदय, रक्त वाहिकाओं व फेफड़ों का आसानी से व्यायाम हो जाता है। जिन लोगों का वजन अधिक है, उनके लिए साइकिलिंग अतिरिक्त फैट को कम करने में काफी मददगार है। इस तरह शरीर तंदुरुस्त रहेगा, जिससे मानसिक स्तर पर भी आप खुद का स्वस्थ महसूस करेंगे। साइकिलिंग करते रोज नए रास्तों पर सुबह प्रकृति के अनोखे नजारे देखने से भी मानसिक स्तर पर मजबूती मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed