फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   lock down succes

मास्क न पहनने और बेवजह सड़क पर घूमने वाले तीन लोगों पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
lock down succes
यमुनानगर। मास्क न पहनने और सड़क पर बेवजह घूमने पर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। बिना कारण सड़क पर घूम रहे तीन लोगों के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया है। हरियाणा में यह पहला मामला है जब पुलिस ने इन पर इस तरह की कार्रवाई की है। छछरौली के त्रिवेणी चौक पर बेवजह घर से बाहर निकलकर कार में घूम रहे तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों ने न तो मुंह पर मास्क पहना हुआ था और न ही सोशल डिस्टेंस अपनाया हुआ था। पुलिस के कारण पूछने पर तीनों कार सवार कोई कारण भी नहीं बता पाए। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को छछरौली थाना पुलिस कोरोना महामारी के संबंध में त्रिवेणी चौक छछरौली पर गश्त कर रहा था। तभी शेरपुर मोड की ओर से एक कार आई। जिसमें तीन लोग सवार थे। किसी ने भी मास्क नहीं पहना था और कार के अंदर सोशल डिस्टेंस की पालना भी नहीं की गई। ऐसी लापरवाही से कोरोना संक्रमण फैल सकता है। उन्हें रोककर घर से बाहर घूमने का कारण पूछा गया, लेकिन तीनों कार सवार कोई कारण नहीं बता पाए। बता दें कि पूरे देश में कोरोना महामारी के तहत लॉकडाउन किया हुआ है। बिना मास्क व बिना वजह बाहर घूमना कानून अपराध है। पूछताछ में कार सवारों की पहचान नाहर ताहरपुर निवासी सलमान खान, सोहेल खान व युवराज सिंह के रूप में हुई। तीनों के खिलाफ थाना छछरौली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed