{"_id":"6869752e2ff4ef96d00813c7","slug":"load-of-jindal-feeder-will-be-reduced-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-140317-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिंदल फीडर का लोड होगा कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिंदल फीडर का लोड होगा कम
Sun, 06 Jul 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
राजेश कुमार
यमुनानगर। भगत सिंह चौक के पास स्थित जिंदल फीडर से जुड़े शहरी उपभोक्ताओं को बिजली निगम बड़ी राहत देने जा रहा है। जिंदल फीडर के उपभोक्ताओं के कनेक्शन को अब नए फीडर से जोड़ा जाएगा। दो फीडर होने से बार-बार न तो ब्रेकडाउन होगा और न ही लो वोल्टेज की समस्या रहेगी।
फीडर को अलग करने के लिए बिजली निगम ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पर पर करीब 44 लाख रुपये खर्च आएगा। इसका एस्टीमेट बनाकर बिजली निगम के एसई ने मुख्यालय में भेजा है। माना जा रहा है कि एक-दो माह में इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।
जिंदल फीडर पर इस वक्त 320 एंपियर लोड है। इस फीडर से शहर में खालसा कॉलेज के नजदीक, जिंदल पार्क के आसपास का एरिया, आजाद नगर, रेलवे स्टेशन रोड, शांति कॉलोनी, दशमेश कॉलोनी, यमुना विहार के लोगों को पावर सप्लाई होती। इस पर फीडर पर बिजली का लोड बहुत ज्यादा है। इसलिए बार-बार ट्रांसफार्मर के फ्यूज व जंफर टूट जाते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा लो वोल्टेज की समस्या भी रहती है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए बिजली निगम ने इस फीडर से जुड़े आधे बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन को नए फीडर से जोड़ने का निर्णय लिया है। नया फीडर कन्हैया साहिब चौक के पास स्थिति 66केवीए गोबिंदपुरी पावर हाउस जोड़ा जाएगा। यह फीडर गोबिंदपुरी से मधु चौक तक होगा। जिसके लिए तार डालने, पोल लगाने आदि पर करीब 44 लाख रुपये खर्च आएगा। शहर के ही गुरु तेग बहादुर फीडर को भी अब गोबिंदपुरी पावर हाउस से अलग करने की तैयार की जा रही है। संवाद
विधायक आवास पर आधी रात को दिया था धरना
जून में जब गर्मी ज्यादा होने से बिजली का लोड बहुत ज्यादा बढ़ गया था, तब आजाद नगर के लोग मॉडल टाउन में भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के आवास पर पहुंच गए थे। 11 जून की रात दो बजे लोगों ने विधायक को नींद से जगाया था। तब लोगों ने विधायक से पूछा था कि आपके घर की बिजली क्यों नहीं जाती और उनके क्षेत्र में हर रोज बिजली कट लग रहे हैं। इससे बच्चों से लेकर बड़े तक परेशान हैं। उन्हें सुबह काम पर जाना होता है, लेकिन बिजली न होने से रातभर व चैन की नींद तक नहीं ले पा रहे हैं। अगले ही दिन विधायक ने बिजली निगम के एसई व एक्सईएन को अपने कार्यालय में बुलाया था।
जिंदल फीडर पर लोड बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इससे बार-बार ब्रेक डाउन होने से बिजली बंद होती है। गोबिंदपुरी पावर हाउस से मधु चौक तक नया फीडर बनाया जाएगा, जिससेे जिंदल फीडर के आधे कनेक्शन जोड़े जाएंगे। इससे दोनों फीडर पर आधा-आधा लोड हो जाएगा। साथ ही गुरु तेग बहादुर फीडर को भी सेक्टर-16 से जोड़ा जाएगा। - नरेंद्र कुमार, एसई, बिजली निगम।