{"_id":"6a14abd0b3fa4d568f0e6fc7","slug":"listened-to-peoples-grievances-in-jathlana-and-marupur-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-156683-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जठलाना और मारूपुर में सुनीं लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जठलाना और मारूपुर में सुनीं लोगों की समस्याएं
Tue, 26 May 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 26 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्याएं सुनते जिला परिषद के उपाध्यक्ष व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। जिला परिषद के उपाध्यक्ष अग्नि विजय सिंह चौहान ने जठलाना और मारूपुर गांव में कार्यक्रमों में भाग लिया। कार्यक्रम में उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर कई विकास कार्यों के लिए अनुदान देने की घोषणा की।
चौहान ने गांव मारूपुर में सामुदायिक भवन निर्माण का पूरा करने के लिए दस लाख रुपये व वाल्मीकि धर्मशाला की चहारदीवारी के लिए पांच लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की। वहीं, गांव जठलाना में अनाज मंडी के सामने स्थित उधम सिंह कॉलोनी की गली निर्माण के लिए दस लाख रुपये मंजूर किए।
उन्होंने बताया कि गांव बरहेड़ी में गोगा माड़ी परिसर में शेड निर्माण के लिए सात लाख रुपये दिए हैं। गांव खुर्दी में आंबेडकर भवन के लिए सात लाख रुपये, नाहरपुर में आंबेडकर भवन के लिए दस लाख रुपये व जठलाना में भी आंबेडकर भवन के लिए दस लाख रुपये की ग्रांट दी गई है। गांव खजूरी में आंबेडकर भवन के लंगर हॉल के लिए 21 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जठलाना में वाल्मीकि धर्मशाला के निर्माण पर 10 लाख रुपये खर्च कर भवन पूर्ण कराया गया है। नाहरपुर के श्मशान घाट में 10 लाख रुपये की लागत से शेड का निर्माण करवाया गया है। इसके अलावा गुमथला में आंबेडकर भवन और गोगा माड़ी परिसर में भी विकास कार्य करवाए गए हैं। बताया कि वार्ड नंबर-13 में अब तक करीब पांच करोड़ रुपये की ग्रांट विकास कार्यों पर खर्च की जा चुकी है, जबकि सड़कों के निर्माण पर लगभग 4 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।