फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Listed the achievements of Modi government

Yamuna Nagar News: मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

Tue, 17 Jun 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Listed the achievements of Modi government
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित प्रोफेशनल मीट का आयोजन मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल सेक्टर-17 में किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता, डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार, चार्टेड अकाउंटेंट, शिक्षाविद, उद्यमी, खिलाड़ी, व्यवसायी और अन्य बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों को मोदी सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और भविष्य के रोडमैप से अवगत कराया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा व पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने अपने शौर्य का पूरे विश्व में लोहा मनवाया है। पाकिस्तान के अंदर स्थित आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त करके भारतीय सेना ने जो परचम लहराया।
विज्ञापन

इसकी पूरे विश्व में सराहना हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का अमृत काल रहा। यह 11 वर्ष केवल प्रशासनिक उपलब्धियां नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की नींव और वैश्विक मंच पर भारत की पुनः प्रतिष्ठा का कालखंड है। 27 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया, जिसकी पुष्टि स्वयं विश्व बैंक द्वारा की गई है। राजेश सपरा ने कहा कि वर्ष 2014 में जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी, तभी से राष्ट्र पुनर्निर्माण का नया युग प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, लखपति दीदी, नमो ड्रोन दीदी, सैनिक स्कूलों और एनडीए में महिलाओं को प्रवेश और 33 प्रतिशत आरक्षण कानून ने महिलाओं को राजनीतिक शक्ति भी प्रदान की। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।

कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों को पार्टी की तरफ से एक-एक पौधा भेंट किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, पूर्व मेयर मदन चौहान, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान, पूर्व चेयरमैन ऋषिपाल सैनी, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed