फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Liquor was being sent to Gujarat in a cotton box, Yamunanagar

रूई के बॉक्स में गुजरात भेजी जा रही थी शराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Liquor was being sent to Gujarat in a cotton box, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर । शराब तस्कर तस्करी के नए नए तरीके अपना रहे है। ताजा मामला रूई के बॉक्स में शराब की बोतलें भरकर गुजरात तस्करी करने सामने आया है। ट्रांसपोर्ट के क्लर्क की सूझबूझ से शराब गुजरात पहुंचने से पहले ही पकड़ी गई। शहर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर धोखाधड़ी व शराब तस्करी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
छप्पर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट आर्गेनाइजेशन में क्लर्क के पद पर तैनात है। उनकी ट्रांसपोर्ट पर 20 जुलाई को नगर निगम कार्यालय के निकट स्थित यमुना मेडिकल स्टोर से रुई के बॉक्स का बिल लेकर कुछ लोग आए थे। यह माल शरद एजेंसी नजदीक शिव होटल सुरेंद्र नगर गुजरात में भेजना था। उसने माल के बिल तैयार करने के बाद यमुना मेडिकल स्टोर में संपर्क किया। परंतु किसी ने भी फोन नहीं उठाया। गुजरात में जिसे माल भेजना था उस फर्म में मोबाइल पर संपर्क किया गया। जहां से उसे बताया गया कि उन्होंने ऐसा कोई सामान नहीं मंगवाया है।
विज्ञापन

उसने शक होने पर एक बाक्स खोल कर देखा तो उसने अंग्रेजी शराब की बोतलें मिली। उसे 10 बॉक्स में 12-12 बोतलें व दो बाक्स में 11-11 बोतलें व एक बाक्स में नौ बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। किसी व्यक्ति ने यमुना मेडिकल स्टोर के नाम से बिल बनाकर उन्हें धोखा देने की नीयत से यह शराब गुजरात भेजने के लिए उनकी ट्रांसपोर्ट पर भेजी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया। जल्द ही आरोपियों का पता कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed