फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Life was saved due to opening of XUV car's airbag

Yamuna Nagar News: एक्सयूवी कार के एयरबैग खुलने से बच गई जान

Wed, 30 Jul 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 30 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Life was saved due to opening of XUV car's airbag
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। कालाआंब मार्ग पर ईदगाह पीर के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने विपरीत दिशा में आकर कार को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि डंपर की टक्कर लगते ही एक्सयूवी कार के एयरबैग खुल गए। हादसे में कार चालक सहित उनके परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों को जगाधरी के उप जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया।
घायलों के परिजनों ने बताया कि व्यासपुर निवासी मोहित कार में अपनी पत्नी काजल, मां रीटा देवी, भाभी नेहा, भतीजे दिग्विजय व दुष्यंत के साथ मंगलवार की सुबह घर से त्रिलोकपुर स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर में माथा टेकने के लिए निकले थे। जब वह साढौरा दोसड़का चौक से कालाआंब मार्ग पर ईदगाह पीर के पास पहुंचे तो सामने से विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने अनियंत्रित होकर कार में सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में कार चालक 30 वर्षीय मोहित, उनकी पत्नी, मां, भाभी व दो भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। चार साल का दुष्यंत बाल-बाल बच गया। हादसे में कार चला रहा मोहित स्टेयरिंग व सीट के बीच फंस गया। जिन्हें राहगीरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला गया। चिकित्सक गौरव भारद्वाज ने बताया कि मोहित व नेहा की हालत थोड़ी नाजुक है, बाकि सभी की हालत स्थिर है। एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed