फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Life imprisonment to the accused who burnt his wife to death

Yamuna Nagar News: पत्नी को जलाकर मारने के दोषी को उम्रकैद

Thu, 20 Mar 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Mar 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to the accused who burnt his wife to death
यमुनानगर। एएसजे की अदालत ने पत्नी को जलाकर मारने के दोषी सहारनपुर निवासी जुल्फान को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी के खिलाफ उसके ससुर सरसावा निवासी जाहिद ने 25 जून 2023 को सदर यमुनानगर पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन

जाहिद ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी लड़की सुल्ताना का निकाह जुल्फान के साथ किया था। दोनों के तीन बच्चे हैं। उसकी बेटी प्लाईवुड फैक्ट्री में काम कर घर का खर्चा चलाती थी। उसका दामाद जुल्फान कोई काम नहीं करता था और नशे का आदी था। वह आए दिन उसकी बेटी से मारपीट करता था।
विज्ञापन

24 जून की रात को आरोपी जुल्फान ने उसकी बेटी सुल्ताना पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। उस समय सुल्ताना चारपाई पर सो रही थी। गंभीर हालत में सुल्ताना को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। कोर्ट में डेढ़ साल तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी जुल्फान को दोषी करार देते हुए ये सजा सुनाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed