फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lessons of cleanliness taught to vendors in the market

Yamuna Nagar News: मंडी के विक्रेताओं को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

Mon, 15 Sep 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Lessons of cleanliness taught to vendors in the market
मंडी में विक्रेताओं व लोगों से बात करते निगम आयुक्त। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने सब्जी मंडी का निरीक्षण कर किया। उन्होंने मंडी में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और विक्रेताओं से बातचीत की। उन्होंने सब्जी व फल विक्रेताओं को पॉलीथिन का उपयोग न करने के निर्देश दिए। उन्होंने विक्रेताओं को खुले में कचरा न डालने व स्वच्छता बनाने रखने के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह व विनोद बेनीवाल के साथ मंडी के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। मार्केट कमेटी और निगम अधिकारियों को सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने और नियमित कचरा उठान के निर्देश दिए। वहीं, विक्रेताओं और आढ़तियों को फल व सब्जी के अवशेष गौशालाओं में देने या उससे खाद तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त को मंडी में जहां गंदगी मिली वहां सफाई करवाई। उन्होंने सब्जी और फल विक्रेताओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग न करने, दो डस्टबिन रखने, खुले में गंदगी न डालने, शहर को जीरो वेस्ट बनाने में निगम का सहयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी को अपने आसपास का क्षेत्र साफ रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सड़कों पर सामान न रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था बेहतर बनाई जाए। सफाई के बाद सभी स्थानों से नियमित रूप से कचरा उठाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। शहर में जहां भी गंदगी, सीएंडडी वेस्ट, ईंट, पत्थर, रोडे व अन्य कचरा नजर आए, उसे तुरंत साफ करवाएं।

घरों में सूखा व गीला कचरा अलग अलग एकत्रित कर निगम के वाहनों में ही डाले और कचरा इधर उधर न फेंका। पॉलीथिन का इस्तेमाल न करें। पुन: इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक कचरे में भरकर कबाड़ी को बेचें। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, विनोद बेनीवाल, अनिल नैन, निगम अभियंता मृणाल जयसवाल, मुनेश्वर भारद्वाज, सुरेंद्र दहिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed