फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   LED lights are available in three wards, while darkness is a problem in others

Yamuna Nagar News: तीन वार्डों में एलईडी की रोशनी तो अन्य में अधेरा बना परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
LED lights are available in three wards, while darkness is a problem in others
वार्ड-18 के गांव मंडेबर में लगे एलईडी लाइट। संवाद
यमुनानगर। शहर में 41 हजार नए एलईडी लाइट लगाने का काम चल रहा है। यह काम अभी तीन वार्डों में ही हो पाया है। अन्य वार्डों की कई गलियों और सड़कों पर अभी भी शाम के बाद अंधेरा पसर जाता है। यह देख इन वार्डों के निवासियों में रोष है। चूंकि मार्च में नगर निगम चुनाव संभावित है, जिससे काम लटकने की आशंका है।
विज्ञापन

वार्ड के लोगों के साथ दोबारा चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे निवर्तमान व पूर्व पार्षदाें को बिगड़ी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से चुनाव में नुकसान का डर है। ऐसे में वह सभी वार्डों में नए एलईडी लाइट एक साथ लगाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि नगर निगम की ओर से एलईडी लाइट लगाने में की जा रही इस लेट लतीफी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-----------
निवर्तमान पार्षदों में हरमीन कोहली, देवेंद्र सिंह, विनय कांबोज, रामआसरा भारद्वाज व निर्मल चौहान ने कहा कि अभी लाइट लगाने काम तीन वार्डों में हो रहा है। इस तरह कछुआ गति से काम चला तो सभी वार्डों में लाइट रोशनी करने से पहले एक्सपायरी डेट के करीब होगी। क्योंकि निगम चुनाव भी मार्च में संभावित है, इसलिए वार्डों में बिगड़ी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से चुनाव वोट के नुकसान का डर है। क्योंकि वार्डों में गत छह वर्षों में नए एलईडी लाइट नहीं लग पाई। एलईडी लाइट परियोजना से अछूते वार्डों में शाम बाद अधिकांश क्षेत्र की गलियों-सड़कों पर अंधेरा रहता है। धुंध के मौजूदा सीजन में भी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था ठीक होनी जरूरी है, पर पुराने लाइट ठीक न होने और नए लाइट न लगने पर लोग निगम अफसरों के साथ निवर्तमान पार्षदों को भी कोस रहे हैं। जबकि हकीकत यह है कि निगम अफसर निवर्तमान पार्षदों की भी सुनवाई नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
13 हजार पुराने व 28 हजार नए प्वाइंट पर लगेंगी लाइटें
नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के अंतर्गत पुराने लगे सोडियम लाइट-बल्ब, सीएफएल व ट्यूब लाइट बदल कर उनके स्थान पर नगर निगम की ओर से एलईडी लाइट लगाई जा रही हैं। इन 13 हजार पुराने प्वाइंट्स के अलावा 28 हजार नए प्वाइंट पर भी यह लाइट लगनी है। पहले चरण में तीन वार्डों में करीब साढ़े तीन हजार लाइट लगेंगी, जिनमें वार्ड पांच, 14 व 18 शामिल हैं। करीब पांच वर्षों के इंतजार के बाद एलईडी लाइट लगते देख तीनों वार्ड के लोगों में खुशी है, पर अन्य वार्डों में यह काम शुरू न होने से निवर्तमान व पूर्व पार्षद नाराज हैं।

-----------
वर्जन-
एलईडी लाइट लगाने का काम जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास है। इस संबंध में संबंधित अफसरों को पहले ही दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं।-आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed