{"_id":"6699b8f041f5bf481700ee04","slug":"lawyers-given-training-on-bns-sections-yamuna-nagar-news-c-244-1-pnp1003-121318-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वकीलों को बीएनएस धाराओं का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वकीलों को बीएनएस धाराओं का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
पानीपत। नई धाराएं लागू होने के बाद अब वकीलों के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। जिला बार एसोसिएशन ने बार एसोसिएशन के सभागार में वकीलों के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यहां मुख्यातिथि के रूप में अतिरिक्त जिला सेशन जज अर्चना यादव व एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट संदीप चौहान ने शिरकत की। उन्होंने वकीलों को बीएनएस की धाराओं की गहनता से जानकारी दी।
अतिरिक्त जिला सेशन जज अर्चना यादव ने कहा कि नई धाराएं लागू होने से वकीलों के लिए चुनौतियां जरूर बढ़ी हैं लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि वकील जल्द इसमें खुद को ढाल लेंगे। नई धाराओं में कानून अधिक सख्त हुआ है। अपराधियों पर अंकुश कड़ा किया गया है। वकीलों के लिए दोहरी चुनौती यह है कि उन्हें आईपीसी व बीएनएस दोनों धाराओं में केस लड़ने पड़ेंगे। इसके लिए वकीलों को अध्ययन करना होगा। देश की आजादी के बाद से ही आईपीसी की धाराओं में केस की सुनाई हो रही थी। अब बीएनएस में भी होगी। वकीलों के लिए निरंतर ऐसी वर्कशॉप की जरूरत है। लोगों के लिए भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम होने चाहिए ताकि लोगों को बीएनएस व आईपीसी की धाराओं में अंतर समझ में आए। वर्कशॉप में आने पर बार एसोसिएशन के प्रधान अमित कादियान ने जजों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।