फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lawyers angry over breaking of chambers, work stalled

Yamuna Nagar News: चैंबर तोड़ने पर वकीलों में रोष, कामकाज ठप

Thu, 18 Sep 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 18 Sep 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Lawyers angry over breaking of chambers, work stalled
यमुनानगर। कोर्ट परिसर में बने महिला वकील बेबी नागरा के चैंबर को प्रशासन की ओर से मंगलवार देर रात को ध्वस्त करने के विरोध में बुधवार को वकीलों ने कामकाज बंद रखा।
विज्ञापन

उधर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अध्यक्ष विक्रांत चौहान के नेतृत्व में वकील सेशन जज से मिले और उन्हें मामले से अवगत कराया। विक्रांत ने बताया कि सेशन जज ने तुरंत डीसी को मौके पर बुलाया। इसके बाद प्रशासन ने चैंबर के पुनर्निर्माण की अनुमति दे दी है। वहीं जिला बार एसोसिएशन ने इस कार्रवाई की जांच के लिए एक कमेटी गठित करने का फैसला लिया है, जो यह पता लगाएगी कि यह कदम किसकी शिकायत पर और किन परिस्थितियों में उठाया गया। विक्रांत ने बताया कि इस मामले में एडवोकेट को हुए नुकसान की भरपाई कराने के बारे भी प्रशासन से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उन्हें प्रशासन गाइडलाइन के अनुसार कोर्ट परिसर में फिर से चेंबर बनाने की परमिशन दे दी है। वहीं इस मामले में एसडीएम विश्वनाथ ने बताया कि प्रशासन की ओर से जो भी कार्रवाई हुई है। कानूनी दायरे में रहकर ही की गई है। अगर किसी के द्वारा कहीं पर अवैध निर्माण किया हुआ होता है तो ऐसी सूरत में जरूरी नहीं नोटिस सौंपा जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed