{"_id":"6a2c6b3614da4abff30061a8","slug":"lapses-found-in-water-and-sanitation-arrangements-at-the-vegetable-market-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-157670-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सब्जी मंडी में पानी और सफाई की व्यवस्था में मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सब्जी मंडी में पानी और सफाई की व्यवस्था में मिलीं खामियां
Sat, 13 Jun 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
मार्केट कमेटी सचिव से मोबाइल पर बात करते एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। व्यासपुर के एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह शुक्रवार की अलसुबह सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में साफ-सफाई, शेड, शौचालयों व पेयजल व्यवस्था में काफी खामियां मिलीं।
एसडीएम ने कॉल करके मार्केट कमेटी सचिव को निर्देश दिए कि किसानों एवं आढ़तियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और मंडी में आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध रहें। इसके साथ ही उन्होंने मंडी परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा मंडियों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।