{"_id":"6563b4b455a0488599072d97","slug":"landlady-injured-by-hitting-brick-on-head-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-9663-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मकान मालकिन के सिर में ईंट मार किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मकान मालकिन के सिर में ईंट मार किया घायल
विज्ञापन
यमुनानगर। किरायेदार से मारपीट कर रहे उसके बेटे से छुड़वाने पर आरोपी ने मकान मालकिन के ही सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उनके घर पर ईंटों व पत्थरों से पथराव कर गेट पर लगे शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने आरोपी सूरज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
न्यू जैन कॉलोनी निवासी सावित्री देवी ने बताया कि शुक्रवार को उनकी किरायेदार शांति देवी से उसका बेटा सूरज मारपीट कर रहा था। जिसको छुड़वाने के लिए वह वहां पर गई। जब वह अपनी किरायेदार को छुड़वाने लगी तो उसके बेटे सूरज ने उसके सिर में ईंट मार कर उसे भी घायल कर दिया। किसी तरह वह आरोपी से बचकर घर पहुंची। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके घर पर ईंटों व पत्थरों से वार किए। जिससे उसके घर के गेट पर लगे शीशे टूट गए। उसके शोर मचाने पर तब लोग एकत्रित हुए तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। जांच अधिकारी एएसआई विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी सूरज पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।