{"_id":"66d23a8a5f400a30970745a4","slug":"lakkar-mandi-becomes-parking-for-mining-vehicles-farmers-are-troubled-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-124616-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: लक्कड़ मंडी बनी खनन वाहनों की पार्किंग, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: लक्कड़ मंडी बनी खनन वाहनों की पार्किंग, किसान परेशान
विज्ञापन
छछरौली। मानपुर लक्कड़ मंडी खनन वाहनों की पार्किंग बनकर रह गई है। खनन सामग्री से भरे ट्रक चालक चेकिंग से बचने के लिए लक्कड़ मंडी में खड़ा करते हैं। ट्रकों के खड़े रहने से मंडी में लकड़ी लेकर आने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लक्कड़ मंडी के आढ़तियों ने कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। जिस कारण लक्कड़ मंडी में ट्रैक खड़े करना बंद नहीं हुआ है।
लकड़ी लेकर आए किसान सतपाल, नीरज, कमल ने बताया कि रोजाना मंडी में दर्जनों खनन सामग्री से भरे ट्रक खड़े रहते हैं। जिस कारण मंडी में ट्रैक्टर ट्राॅली खड़ी करने में दिक्कत आती है। किसान राजकुमार, वेदपाल, कमल, सचिन, करनैल ने बताया कि मंडी में खड़े ट्रकों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी ट्रैकों से भरी रहती है और लकड़ी की ट्राॅलियां खड़ी करने के लिए जगह नहीं मिलती है।
जिस कारण किसानों व आढ़तियों को लकड़ी की ट्राॅलियां सड़क पर खड़ी करनी पड़ती है। आढ़ती मुस्ताक ने बताया कि लक्कड़ मंडी में खनन सामग्री रेत बजरी से भरे ट्रकों का अतिक्रमण है। यदि वे चालकों को मना करते हैं तो वे बहस करने लगते हैं। आढ़ती व किसान बहस व झगड़े से बचते हैं। इसके लिए मंडी अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं।
विज्ञापन
उसके बावजूद रोज यहां गाड़ियां खड़ी हो रही हैं। किसानों व आढ़तियों ने कहा कि प्रशासन व अधिकारियों को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि किसानों को परेशानी न हो। इस बारे मार्केट कमेटी सचिव विशाल गर्ग ने कहा कि मंडी में कुछ लोगों ने ट्रक खड़े किए हैं। मंडी मौका कर किया गया है और सभी ट्रैक हटवा दिए गए हैं। भविष्य में इस बात का ध्यान रखा जाएगा की मंडी में किसी तरह का अतिक्रमण न हो।