फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lakhs stolen from two houses, temple and shop

Yamuna Nagar News: दो घरों, मंदिर, दुकान से लाखों की चोरी

Tue, 16 Jul 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 16 Jul 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from two houses, temple and shop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। चोरों ने दो घरों, मंदिर व दुकान को निशाना बनाकर 45 हजार रुपये समेत लाखों के गहने व सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने चारों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
तीर्थनगर निवासी मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कॉपी फैक्ट्री के पास किराए के मकान में रहता है। उनके पड़ोस में प्रीतम का परिवार भी रहता है। वह सभी फैक्ट्री में काम करते हैं। 13 जुलाई को दोपहर का खाना खाकर वह फैक्ट्री में चले गए थे। शाम पांच बजे जब वह वापस आए तो उनके कमरे में सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

जांच करने पर कमरे से साढ़े 13 हजार रुपये, झुमके, पाजेब, चुकटियां, लोकेट व अन्य सामान गायब था। इसी प्रकार उनके पड़ोसी प्रीतम के घर से 20 हजार रुपये गायब मिले। उसने आरोप लगाया कि यह चोरी दीपू ने की है। दीपू का उनके घर पर आना जाना था और वह नशा करने का आदि है। उसने आरोपी दीपू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव करेहड़ा खुर्द निवासी संजीव कुमार ने बताया कि वह गांव का सरपंच है। उसकी गांव में ही दुकान है। 13 जुलाई को दोपहर दो बजे वह खाना खाकर एक पंचायत में भाग लेने के लिए चला गया। जब वहां से वापस आया तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और गल्ले से नकदी गायब थी। जांच करने पर दुकान से 12 हजार रुपये गायब मिले। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।




गांव अजीजपुर कलां निवासी धर्मवीर ने बताया कि वह गांव में बने राधा कृष्ण मंदिर का प्रधान है। देर शाम वह मंदिर से पूजा अर्चना करने के बाद घर चले गए थे। सुबह जब मंदिर में पूजा पाठ करने के लिए आए तो मंदिर में मूर्ति के साथ रखे पीतल के कुंडल, पीतल का पतीला, दो तांबे के नाग, पीतल की बाल्टी व चांदी के आभूषण गायब थे। आरोप है कि यह चोरी गांव के ही दीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर की है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed