फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lakhs spent on cleaning drains, streets filled with water

Yamuna Nagar News: नालों की सफाई पर लाखों खर्च, गलियों में भरा पानी

Tue, 29 Jul 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 29 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Lakhs spent on cleaning drains, streets filled with water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। नगर पालिका की ओर से शहर में नालों की सफाई लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी बारिश का पानी गलियों में जमा हो रहा है। कुछ देर की बारिश से ही शहर की गलियों में पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से दुकानदार व व्यापारी भी परेशान हैं।
क्षेत्रवासी मनीष, शेर सिंह, नीरज, संयम, प्रदीप, कमलेश, राजपाल, सुदेश, कमलेश, कर्ण ने बताया कि खेड़ा मोहल्ला, कॉलेज रोड, छिंबी मोहल्ला, पटाक माजरी व अन्य स्थानों पर बारिश में पानी गलियों में जमा हो जाता है। वहीं, लोगों के घरों में भी बारिश पानी घुस जाता है। नपा सचिव भी विकास कार्यों पर खर्च के बाद भी समस्या का बने रहने का जवाब नहीं दे पा रहे हैं। इससे लोगों में नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है।
विज्ञापन

दुकानदार जितेंद्र कुमार, मोंटी, सचिन, बिट्टू, राकेश, कुलवंत व अन्यों ने बताया कि उनकी दुकान कॉलेज रोड पर है। बारिश आने पर उन्हें दुकानों में पानी घुसने का डर रहता है। कैबिनेट मंत्री का विधानसभा क्षेत्र होने के बाद भी शहर का यह हाल है। नगर पालिका के पानी निकासी के लिए किए प्रबंध ठीक नहीं हैं। नालियां बंद कर अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाई है, जो कभी साफ नहीं की गई। लोगों ने नपा से निकासी प्रबंध करने व नालों की सफाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed