{"_id":"67ec3db4ecf206c52e03604b","slug":"lakhs-of-rupees-were-swindled-in-the-name-of-sending-people-to-australia-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-135517-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों की ठगी
Wed, 02 Apr 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बेटी को आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर सबलपुर निवासी नीलम वर्मा से सात लाख 28 हजार रुपये लेकर हड़प लिए। छप्पर थाना पुलिस ने पटियाला निवासी मनप्रीत चहल पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। सबलपुर निवासी नीलम वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी शिवानी विदेश जाना चाहती थी। इसके लिए फेसबुक पर आए एक विज्ञापन के माध्यम से पटियाला की फर्म में बात हुई।
फर्म के संचालक पंजाब के जिला पटियाला के सरहद रोड हरिंद्र नगर निवासी मनप्रीत चहल ने उनकी बेटी को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया। उसने आस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने के लिए 15 लाख रुपये का खर्च बताया। उसकी बातों में आकर उन्होंने उसे बेटी के दस्तावेज दे दिए। इसके बाद अलग-अलग कर लगभग 10 लाख 28 रुपये दे दिए।
बाद में आरोपी ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस केस के डर से आरोपी ने मनप्रीत ने तीन लाख रुपये वापस कर दिए। सात लाख 28 हजार रुपये वापस नहीं किए।
विज्ञापन
दोबारा रुपये मांगने पर आरोपी उन्हें धमकी देने लगा। परेशान होकर उन्होंने शिकायत पुलिस को दी। छप्पर थाना प्रभारी प्रमोद वालिया का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी मनप्रीत चहल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।