फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lakhs of rupees were grabbed in the name of selling land

Yamuna Nagar News: जमीन बेचने के नाम पर लाखों रुपये हड़पे

Tue, 30 Apr 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 30 Apr 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees were grabbed in the name of selling land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जमीन बेचने का इकरारनामा कर तीन लोगों ने गांव औरंगाबाद निवासी मान सिंह से 23 लाख 19 हजार रुपये हड़प लिए। आरोप गांव के ही रजत, नरेश कुमार व निर्मल सिंह पर लगा है। आरोपियों ने रुपये लेकर रजिस्ट्री नहीं करवाई और उस जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। सदर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव औरंगाबाद निवासी मान सिंह नेपुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी जोड़ियो नाके के पास जूतों की दुकान है। उसका गांव के ही रजत व नरेश के साथ 23 जून 2023 को चार कनाल एक मरला जमीन का सौदा 48 लाख रुपये में तय हुआ था। इकरारनामा होने पर उसने आरोपी रजत व नरेश कुमार को बयाने के तौर पर 23 लाख 19 हजार रुपये दे दिए। तब आरोपियों ने रजिस्ट्री करवाने का समय 23 मार्च 2024 को तय किया था।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी निर्मल सिंह ने इकरारनामे पर बतौर गवाह साइन किए थे। मगर आरोपियों ने तय तिथि पर जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम नहीं करवाई। जब उसने आरोपियों से बात कि तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस दौरान उसे पता चला कि आरोपियों ने जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है। उसने आरोपियों से इस बारे बात कि तो वे तैश में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे जाति सूचक शब्द बोले और जमीन की रजिस्ट्री करवाने से मना कर दिया। उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। सदर थाना प्रभारी का कहना है कि मानसिंह की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed