फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lakhs grabbed in the name of providing ration depot

Yamuna Nagar News: राशन डिपो दिलाने के नाम पर लाखों हड़पे

Mon, 08 Apr 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Apr 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Lakhs grabbed in the name of providing ration depot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कई लोगों से राशन डिपो दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सब इंस्पेक्टर मांडखेड़ी निवासी बालक राम पर अब धोखाधड़ी का एक और केस दर्ज हुआ है। आरोपी बालक राम ने इस बार गनौली गांव के रामपाल से दो लाख 85 हजार रुपये ठग लिए। थाना छछरौली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी बालक राम धोखाधड़ी के मामले में इस समय जेल में बंद है।
गनौली गांव के रामपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बालक राम खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय में सब इंस्पेक्टर है। बालक राम पहले उसके भाई के साथ राजकीय स्कूल छछरौली में पढ़ता था। बालम राम का उसके भाई के साथ उठना बैठना था। करीब एक साल पहले बालक राम ने उसे बताया कि सरकार 60 साल उम्र पूरी कर चुके डिपो होल्डरों को रिटायर कर रही है। इससे उनके गांव का डिपो भी खाली हो जाएगा।
विज्ञापन

वह उसे विभाग से डिपो दिलवा सकता है। डिपो का लाइसेंस लेने के लिए उसे 25 हजार रुपये देने होंगे और 10 हजार रुपये वह अपने लेगा। ढाई लाख रुपये उसने डिपो पर आने वाले राशन के लिए। परंतु बालक राम ने उसे लाइसेंस नहीं दिलाया। रामपाल ने बताया कि वह एक साल तक बालक राम के आगे पीछे घूमता रहा। उसने न तो लाइसेंस दिया और न ही रुपये वापस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी भागदौड़ करने के बाद बालक राम ने उसे 60 हजार रुपये का चेक दिया। चेक बैंक में लगाते ही बाउंस हो गया। उसने आरोपी से संपर्क किया तो वह यहां वहां छिपने लगा। हताश होकर उसने आरोपी के खिलाफ थाना छछरौली में शिकायत दी। पुलिस ने बालक राम पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि आरोपी बालक राम पर केस दर्ज कर लिया है। वह पहले ही ठगी के एक मामले में गिरफ्तार है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

बालक राम पर दर्ज हैं ये मामले
इससे पहले बालक राम दो लोगों से डिपो के नाम पर ठगी कर चुका है। गत चार मार्च को ही मलिकपुर गांव के कैलाश चंद ने बालक राम पर थाना बिलासपुर में दर्ज कराया था। कैलाश चंद अपने लड़के राजीव कुमार के नाम से गांव में डिपो लेना चाहता था। बालक राम ने उसे डिपो अलाॅट करवाने के नाम पर 50 हजार रुपये लिए। बाकी 65 हजार रुपये देने के बाद भी बालक राम ने उसे डिपो नहीं दिलाया। इसी तरह छह दिसंबर 2023 को थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने गधौली कॉलोनी निवासी सुनील कुमार से ठगी करने के आरोप में बालक राम पर 85 हजार रुपये हड़पने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed