फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lack of parking leads to traffic jams in the city

Yamuna Nagar News: पार्किंग न होने से लग रहा शहर में जाम

Fri, 10 Oct 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 10 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Lack of parking leads to traffic jams in the city
नगर निगम कार्यालय के बाहर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : मेले में बोलते एमएलसी
संवदा न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। त्योहारी सीजन होने के चलते ट्विन सिटी में वीरवार को जाम लगा रहा। शहर में बढ़ते वाहनों के अलावा पार्किंग न होने से भी लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। सड़कों पर खड़े आडे़-तिरछे वाहनों के कारण जाम की स्थिति रहती है। लोगों को निकलने के इंतजार करना पड़ता है। जाम का सबसे बड़ा कारण है यमुनानगर और जगाधरी के किसी भी बाजार में पार्किंग स्थल का न होना। इसके चलते वाहन चालकों का जहां पर मन करता है। वाहनों को पार्किंग कर देते हैं। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं, इन दिनों ऑटो चालक और रेहड़ी वाले भी ट्रैफिक सिस्टम पर गहरी चोट लगा रहे हैं। शहर के बिगड़े ट्रैफिक सिस्टम को लेकर वे काफी हद तक जिम्मेदार हैं। इन पर कार्रवाई करने के लिए कई बार पुलिस अधिकारियों की ओर से निर्देश जारी किए गए, लेकिन हुआ कुछ नहीं।

यहां हो रहा इस प्रकार का कब्जा
इसी तरह से अग्रसेन चौक से बूड़िया चौक, विश्वकर्मा चौक से जोड़ियों और पश्चिमी यमुना नहर के पुल से पांसरा फाटक तक मंडी में लकड़ लेकर आने वाले ट्रैक्टर ट्राली चालकों का पूरा कब्जा रहता है। यहां पर प्रशासन को डंडा कभी काम नहीं आया। शहर में अगर कहीं पर भी सबसे भयानक जाम लगता है वह इन सड़कों पर ही लगता है। इन सड़कों पर ट्रैक्टर ट्रॉलियां अन्य वाहनों को गुजरने में गतिरोध पैदा करती हैं।
विज्ञापन

--------
पार्किंग होना जरूरी
शहर में लगातार आबादी बढ़ रही है वाहनों का दबाव भी दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है, लेकिन सड़कें वहीं की वहीं है। शहर में वाहनों का दबाव तो बढ़ा, लेकिन उन्हें व्यवस्थित ढंग से पार्किंग करने के लिए पार्किंग स्थल कहीं नहीं बनाया गया। पार्किंग व्यवस्था न होने से शहर की सड़कें लगातार जाम की जद में हैं। शहर के ऐसी कोई भी मुख्य सड़क नहीं होगी, जिस पर जाम या वाहन रेंगते न हो। सुबह शाम सड़कों पर वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। लोगों का भी इसमें दोष नहीं है जब पार्किंग व्यवस्था ही नहीं है तो उन्हें मजबूरी में सड़क किनारे वाहन पार्किंग तो करना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारी सीजन को देखते हुए सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए बोल दिया गया है। लोगों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
-सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम यमुनानगर।

नगर निगम कार्यालय के बाहर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

नगर निगम कार्यालय के बाहर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद- फोटो : मेले में बोलते एमएलसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed