{"_id":"649b52cd192acc3fb7077c44","slug":"laborers-shot-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-1491-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रंजिश में ऑल्टो सवारों ने दूसरी कार पर की फायरिंग, मजदूर को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रंजिश में ऑल्टो सवारों ने दूसरी कार पर की फायरिंग, मजदूर को लगी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। आपसी रंजिश में आल्टो कार सवार चार आरोपियों ने स्विफ्ट से जा रहे युवकों पर चलती कार से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गांव मलिकपुर बांगर के पास सड़क किनारे खड़े प्रवासी मजदूर को गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया, जहां से उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। दूसरी ओर आरोपियों की तेज रफ्तार कार एक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद कार छोड़कर खेतों में पैदल भाग रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया, जबकि क्षतिग्रस्त कार से एक आरोपी को धरा गया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिलासपुर क्षेत्र के गांव चौली निवासी मनप्रीत ने बताया कि उनकी मारवां निवासी शुभम के साथ पुरानी रंजिश चल रही है। कुछ माह पहले उनका फैसला हो गया था, लेकिन आरोपी फिर भी उनसे रंजिश रखे हुए हैं। इसके तहत मंगलवार शाम को वह अपने दोस्त हर्ष, रिंकू और रिशू के साथ अपने एक अन्य दोस्त को लेने अपनी स्विफ्ट कार में बिलासपुर जा रहे थे। जैसे ही मलिकपुर बांगर के पास ब्रेकर पर उनकी कार की गति कम हुई तो पीछे से एक ऑल्टो कार उन्हें ओवरटेक कर आगे निकल गई। कार में मारवां निवासी शुभम व उसके तीन अन्य साथी थे। इस दौरान चलती कार से उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक गोली सड़क किनारे खड़े मजदूर की पीठ में जा लगी, जिससे वह घायल होकर नीचे गिर गया। इससे आरोपी घबरा गए और वहां से फरार हो गए। मजदूर को गोली लगने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। मजदूर की पहचान नेपाल के गांव बिसरामपुर निवासी गांधी रावत के रूप में हुई। वह मलिकपुर बांगर निवासी बिट्टू राणा के खेतों में काम करने आया हुआ था। घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर सीआईए और बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों का पीछा किया। इस दौरान भागते हुए चौराही कपाल मोचन रोड पर आरोपियों की कार पलट गई। कार से उतरकर तीन आरोपी खेत में छिप गए, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को काबू किया, जबकि दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे एक आरोपी को भी हिरासत में लिया गया। कार से पुलिस ने असलहे भी बरामद किये हैं।
विज्ञापन
वर्जन
बिलासपुर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि मामला दो गुटों की आपसी रंजिश का है। आरोपी युवक नशे में थे। रंजिशन ही फायरिंग की गई। गोली लगने से घायल को अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन